असंघटित कामगारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता – विष्णुप्रिया रॉय चौधरी

Spread the love

भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय सचिव पद पर संजय अग्रवाल और महाराष्ट्र उपाध्यक्ष पद पर जयेश टांक की नियुक्ति

पुणे: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कामगारों के हित के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संगठित और असंगठित मजदूरों, कामगारों को न्याय दिलाने का प्रयास किया है। भारतीय जनता मजदूर सेल हमेशा से कामगारों के हित के लिए प्रयासरत रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाई गई 167 श्रम कल्याण योजनाओं को श्रमिकों तक पहुँचाने का कार्य हम कर रहे हैं, और असंगठित कामगारों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसा भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन विष्णुप्रिया रॉय चौधरी ने कहा।

भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय सचिव पद पर पुणे के संजय अग्रवाल और महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जयेश टांक की नियुक्ति की गई। इनका नियुक्ति पत्र प्रदान समारोह आज शुभारंभ लॉन्स में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विष्णुप्रिया रॉय चौधरी ने यह बातें कही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनता मजदूर (सेल) के अध्यक्ष अर्णब चैटर्जी, युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा, महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष सविता पांडे, अशोक राठी, सुनील ज्यांज्योत, दिलीप आबा तुपे, नितिन शितोळे, राजेंद्र गिरे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

आगे बोलते हुए विष्णुप्रिया रॉय चौधरी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें कामगारों के हितों की रक्षा करने पर जोर दे रही हैं, लेकिन संविदा और असंगठित कामगारों की संख्या अधिक है। उनके मुद्दों को हल करने के लिए हमारा संगठन प्रयासरत है। सरकार की विभिन्न योजनाएँ असंगठित कामगारों के लिए हैं, लेकिन वे उन तक नहीं पहुँच पा रही हैं। इन्हें उनके पास पहुँचाने के लिए हमने प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्णय लिया है। पीएफ, ईएसआई जैसी सुविधाएँ कामगारों को मिल रही हैं या नहीं, इसकी जाँच करने का काम हम कर रहे हैं। कामगारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले और उनका शोषण न हो, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

अर्णब चैटर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र में संगठन का कार्य बहुत अच्छा चल रहा है। पिछले तीन वर्षों में हमने राज्य में 200 से अधिक शाखाएँ स्थापित की हैं। अन्य श्रमिक संगठनों की तुलना में हमने बेहतर कार्य किया है, जिससे हमें विभिन्न श्रमिक चुनावों में सफलता मिल रही है।

राज्य और देश के कामगारों के हितों की रक्षा करने, संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को श्रमिकों और मजदूरों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे, ऐसा संजय अग्रवाल और जयेश टांक ने अपने वक्तव्य में कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *